Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Police Uncovers International Call Scam Challenges in Capturing Masterminds Adil and Sameer
बंग्लादेशी आदिल व समीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती

बंग्लादेशी आदिल व समीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सिमबाक्स का उपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदल रहा था। गिरोह के मास्टर माइंड आदिल और समीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस के पास केवल उनके मोबाइल नंबर हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद ली जा सकती है।

Dec 06, 2025 09:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। सिमबाक्स का प्रयोग कर अंतर्राष्ट्रीय काल को लोकल काल में बदलने वाले गिरोह का देवरिया पुलिस ने भले ही पर्दाफाश कर दिया है, लेकिन इस गिरोह के मास्टर माइंड आदिल व समीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती होगी। दोनों बंग्लादेश के बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को देवरिया पुलिस कैसे बंग्लादेश जाएगी या फिर इंटरपोल की मदद ली जाएगी? यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। फिलहाल मामले की विवेचना महुआडीह थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार राय को सौंपी गई है। देवरिया की साइबर थाने की पुलिस, एसओजी टीम ने एक दिन पहले बड़ा भंडाफोड़ किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के राम गुलाम टोला में रहने वाला मईल के कुंडौली निवासी तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार किया। तेजनरायण शहर के रामगुलाम टोला स्थित मकान में सिमबाक्स को एम्पलीफायर के रूप में डिजायन कर उसे इन्टरनेट से कनेक्ट कर वीओआईपी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर फर्जी तरीके से लाभ कमाने कार्य कर रहा था। तेज नारायण की बातों पर ध्यान दें तो 2015 से 2022 तक मारिशस में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वहीं पर बंग्लादेशी नागरिक आदिल व समीर से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने ही यह सिस्टम उसे बताया और फिर यह भारत आने के बाद यह कार्य करने लगा। साइबर थाने में इस मामले में केस दर्ज है और विवेचना महुआडीह थाने के इंस्पेक्टर कर रहे हैं। पुलिस विभाग के जानकारों का कहना है कि तेज नारायण तो उनके गिरोह का केवल सदस्य है, आदिल व समीर ही इस गिरोह के सरगना हैं। उनका नेटवर्क केवल भारत ही नहीं, विश्व के विभिन्न देशों तक फैला हुआ है। पुलिस के पास उन दोनों का केवल मोबाइल नंबर है, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पुलिस कैसे करेगी? अगर मारिशस या बंग्लादेश में दोनों रहते हैं तो उनकी गिरफ्तारी कैसे होगी? क्या देवरिया पुलिस इंटरपोल की सहायता देगी? या फिर देवरिया पुलिस खुद गिरफ्तारी के लिए जाएगी? इस पर अधिकारी भी कुछ भी कहने से अभी परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि विवेचना में साक्ष्य जैसे-जैसे आएगा, वैसे वैसे कार्रवाई होगी।