एसपी ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण
Deoria News - देवरिया में, एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और दौड़ लगवाई। इसके बाद, उन्होंने विभिन्न शाखाओं जैसे क्वार्टर गार्ड और यूपी 112 का निरीक्षण किया। उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों और फर्स्ट ऐड किट की स्थिति की जांच की और साफ-सफाई व देखरेख के निर्देश दिए।

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवर को एसपी अभिजीत आर शंकर ने परेड की सलामी ली। साथ ही शारीरिक व मानिसक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया।इसके बाद क्वार्टर गार्ड, एमटी शाखा, यूपी 112, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मतेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित विभिन्न उपकरणों को देखा और उनके नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के निर्देश दिए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


