
पशु व असलहा तस्करों अब दिखने लगी पुलिसिया दहशत
संक्षेप: Deoria News - देवरिया जिले की पुलिस ने पशु और असलहा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 10 दिनों में चार पशु तस्कर और एक असलहा तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की सख्ती से तस्करों में खलबली मची है, और अधिकांश तस्कर जिले से फरार हो गए हैं।
देवरिया, निज संवाददाता। जिले की पुलिस इन दिनों पशु व असलहा तस्करों को लेकर एक्शन में आ गई है। 10 दिनों के अंदर पुलिस ने ऐसे तो कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन पांच मुठभेड़ में चार पशु तस्कर व एक असलहा तस्कर को जेल भेजा है। लगातार पुलिस के सख्ती के बाद बदमाशों में खलबली मच गई है और अधिकांश इन दिनों जिला छोड़ कर फरार हो गए हैं। देवरिया जिले के रास्ते बिहार में पशु तस्करी, शराब तस्करी व असलहा तस्करी होती रही है। जिले में मुंगेर के असलहे की खेप आती रही है। हाल के दिनों में देवरिया पुलिस की सख्ती तस्करों के विरुद्ध बढ़ गई है।

एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज कर दी है। दो नवंबर की भोर में मईल थाने की पुलिस इटहुरा हजाम मोड़ के समीप से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तीन नवबंर को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने चांद पलिया गांव के समीप से अंबेडकर नगर के एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। भोर में इलाज कराने ले जाते समय उसने पुलिस का असलहा छीन कर पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 7 नवंबर की रात लार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही सदर कोतवाली पुलिस ने 9 नवंबर की रात सकरापार के समीप असलहा तस्कर विवेक सिंह पप्पू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं 12 नवंबर की भोर में बनकटा पुलिस ने पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




