कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की पुलिस से 60 करोड़ ठगी मामले का ब्योरा सार्वजिनक करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का मामला शामिल है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने बीजेपी सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्तापक्ष इस बड़े कांड पर चुप है और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की पुलिस से 60 करोड़ ठगी मामले का ब्योरा सार्वजिनक करने की मांग

देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने बयान में कहा है कि आज-कल देवरिया जिला बीजेपी सरकार के चाल चरित्र चेहरे का ध्वजवाहक बना हुआ है। सत्ता पोषित लूट की छूट है और संरक्षण भी है। इस सरकार का जिरो टालरेंश अपनों पर जिरो हो जाता है। देवरिया में पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया है। उन्होंने देवरिया पुलिस से पूरा ब्योरा सार्वजानिक करने, जांच कहां तक पहुंची रोजाना मीडिया को बतायें, सभी खातों के लेन-देन का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें, इसकी किसकी-किसकी संलिप्तता है उसको बतायें और क्या उनके खिलाफ गिरोहबंद और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून जैसी धारायें लगाई जायेंगी।

उन्होंने सवाल उठायें है कि जिले के सत्तासीन, माननीय, सम्माननीय इतने बडे कांड पर ख़ामोश क्यो है?। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तंज कसते कहा है कि न इसका कुछ होगा, न इसके गैंग, न संरक्षण देने वालों का कुछ होगा, न ही संरक्षण देने वालो का खुलासा होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।