Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Police Arrests Thief in House Burglary Case
चोरी की घटना का खुलासा, झुमका व अंगूठी बरामद

चोरी की घटना का खुलासा, झुमका व अंगूठी बरामद

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी

Aug 13, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहिमपुर स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास से बुधवार को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने झुमका व अंगूठी बरामद किया है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रहिमपुर स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास से बुधवार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक गिरी पुत्र स्व. हरिप्रकाश गिरी निवासी नरायनपुर थाना खुखुन्दू बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक झुमका पीली धातु व एक अंगूठी बरामद किया है।