नेपाल से पदक जीतकर लौटी टीम का हुआ स्वागत
Deoria News - नेपाल में आयोजित पहले तंग इल मूडो, कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देवरिया के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम का स्वागत रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां इंस्पेक्टर संजय कुमार राम ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिले ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते।

देवरिया, निज संवाददाता। नेपाल में आयोजित प्रथम तंग इल मूडो, कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को नेपाल से वापस आने पर टीम के खिलाड़ियों का सदर रेलवे स्टेशन पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर संजय कुमार राम ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। तीन जनवरी से पांच जनवरी तक नेपाल के धनगढ़ि जिला स्पोर्टस स्टेडियम में कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें देश के कुल 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में जिले को तीन स्वर्ण, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक मिला।
25-30 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा वर्मा, 30-35 किग्रा भार में आशि मिश्रा और 60-65 किग्रा भार में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 40-45 किग्रा भार में निखिल ने रजत और 50-55 किग्रा भार वर्ग में असरफ खान ने कांस्य पदक जीता। चैपिंयनशिप में आलोक कुमार मिश्रा और आयुष ने निर्णायक की भूमिका निभाया। इस उपलब्धि पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश पाण्डेय, संत विनोबा पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, शिक्षक ब्रजेश कुमार, संदीप वर्मा, गोविन्द. हरि कुमार मिश्र व परशुराम शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




