Deoria News: तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के दोषी पाए गए ईओ, अब होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत पथरदेवा में 5.79 करोड़ रुपये के 20 विकास कार्यों

Deoria News: तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के दोषी पाए गए ईओ, अब होगी कार्रवाई

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पंचायत पथरदेवा में 5.79 करोड़ रुपये के 20 विकास कार्यों के टेंडर को लेकर चल रही खींचतान व आठ अक्टूबर की रात हुए विवाद की जांच में ईओ हिमांशु सिंह तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के दोषी पाए गए हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ईओ को निलंबित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। माना जा रहा है कि एक से दो दिनों में ईओ को निलंबित कर दिया जाएगा।

जांच में ईओ दोषी

आठ अक्टूबर को टेंडर खुलने का समय निर्धारित था, रात को विवाद हुआ और फिर ईओ हिमांशु सिंह के अपहरण तक की कोशिश की गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज हुआ है। मामले में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के नाम सामने आने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बन गया और शासन ने भी इसे संज्ञान ले लिया है। डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार व वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी। जांच में पाया गया कि 11 सितंबर को प्रकाशित अल्पकालीन ई-टेंडर में शामिल कार्यों के लिए टेंडर अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर को दोपहर दो बजे निर्धारित की गई थी। टेंडर पहले छह अक्टूबर की शाम चार बजे खोला जाना था।

टेंडर की तारीखों में बदलाव

बाद में अध्यक्ष के आदेश के क्रम में टेंडर अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात अक्टूबर को दोपहर दो बजे कर दी गई। साथ ही टेंडर खोलने की तिथि आठ अक्टूबर को शाम चार बजे निर्धारित की गई थी। आठ अक्टूबर को भी टेंडर नहीं खोला गया और रात को विवाद बढ़ गया। आखिर टेंडर ईओ ने क्यों नहीं खोली? इसके लिए दोषी ईओ पाए गए हैं। दोषी मिले ईओ पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है। निलंबन के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के 15 कार्यों पर तीन करोड़ 80 लाख 33 हजार रुपये खर्च होने हैं। इसी तरह सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के एक कार्य के लिए 49 लाख 13 हजार रुपये और आकांक्षी नगर योजना के चार कार्यों के लिए एक करोड़ 49 लाख 65 हजार रुपये का आगणन तैयार किया गया है। इन सभी कार्यों की कुल जमानत राशि 57 लाख 91 हजार 100 रुपये निर्धारित की गई है।

निलंबन की संस्तुति

एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि टेंडर तय समय पर न खोले जाने का ईओ दोषी पाए गए हैं। निलंबन की संस्तुति की गई है। जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦ईओ हिमांशु सिंह को किस मामले में दोषी पाया गया?−
उन्हें तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के मामले में दोषी पाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: तय समय पर टेंडर नहीं खोलने के दोषी पाए गए ईओ, अब होगी कार्रवाई