
नालों से गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों को किया जा रहा सुरक्षित
Deoria News - देवरिया शहर में जलापूर्ति के लिए लगी पाइपें नालों के बीच से गुजर रही हैं, जिससे दूषित जल का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद ने जिलाधिकारी के निर्देश पर इन पाइपों को सुरक्षित करने का कार्य तेजी से शुरू किया है। पिछले दो दिनों से सिविल लाइन रोड पर पाइपों की शिफ्टिंग का कार्य जारी है।
देवरिया, निज संवाददाता। शहर में विभिन्न जगहों पर घरों में जलापूर्ति के लिए लगी जलकल की पाइपें नाले के बीच से होकर गुजरी हैं। जिससे नाले के बीच पाइप के लीक होने से दूषित जल का खतरा बढ़ने की संभावना बनी रहती है। जिसको को देखते हुए नगर पालिका परिषद देवरिया के जलकल अनुभाग द्वारा शिफ्टिंग करने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से सिविल लाइन रोड पर पोस्ट ऑफिस के समीप नाले के किनारे गड्ढा खोदकर नाले के बीच से गुजरे जलापूर्ति के पाइप को सुरक्षित करने का कार्य हो रहा है। यह कार्य जिलाधिकारी के निर्देश बाद किया जा रहा है।
शहर में जलापूर्ति के लिए लगभग हर गली मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाए गए हैं, जिसके माध्यम से जलकल विभाग द्वारा हर घरों तक पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में शहर के सिविल लाइन रोड, कोतवाली मोड़, परशुराम चौक, हनुमान मंदिर, सीसी रोड समेत करीब दर्जन भर से अधिक जगहों पर एक जगह से दूसरे जगह जलापूर्ति के लिए पाइप नालों के बीच से एवं सड़कों के नीचे से होकर गुजरे हैं। ऐसे में नाले के बीच इन पाइपों के लीक होने पर स्वच्छ पानी के दूषित होने की संभावना बनी रहती है। जिसको देखते हुए पिछले सप्ताह में जिलाधिकारी ने कई जगहों पर नाले के बीच से गुजरे पेयजल के पाइप का निरीक्षण किया था और पाइप को सुरक्षित करने के साथ उपसर मजबूत कवरिंग करने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पालिका द्वारा अब पेयजल के पाइप लाइनों को सुरक्षित करने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। शहर के एसएसबीएल इण्टर कालेज के समीप देवरिया- गोरखपुर मार्ग के पूर्वी पटरी पर पिछले दिनों नाले के बीच से गुजरे पाइप को सुरक्षित किया गया। अब शहर के सिविल लाइन रोड पर पोस्ट ऑफिस के समीप सड़क के पश्चिमी पटरी पर नाले के बीच से गुजरे पेयजल के पाइप को शिफ्टिंग करने का किया जा रहा है। यहां पिछले दो दिनों से जलकल अनुभाग के करीब आधा दर्जन कर्मचारी शिफ्टिंग करने का कार्य कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




