नपा ने मेडिकल कॉलेज रोड से हटवाया अतिक्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रोड पर नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार की शाम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे और नाले क

नपा ने मेडिकल कॉलेज रोड से हटवाया अतिक्रमण

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रोड पर नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार की शाम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे और नाले के स्लैब पर अवैध तीन दर्जन दुकानों को जेसीबी से हटवाया गया। अभियान से मेडिकल कॉलेज रोड पर अफरा-तफरी मची रही।मेडिकल कॉलेज रोड पर दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को इस रास्ते गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी शिकायत की थी। कुछ दिन सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा था।

सोमवार की शाम करीब पांच बजे नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए। सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण, टीनशेड और गुमटियों को तोड़ दिया। एक गुमटी हटाते समय विवाद की स्थिति भी बन गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि सड़क और नाले पर किया गया अतिक्रमण अवैध था। शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और लोगों की सुविधा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।