कूड़ा रखने को वार्डों में वितरित किया गया डस्टबीन
Deoria News - देवरिया नगर पालिका द्वारा घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को अलग रखने के लिए डस्टबीन वितरित किए जा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दो वार्डों में 280 डस्टबीन बांटे और लोगों को कूड़े को अलग रखने के लिए जागरूक किया। कुल 3640 डस्टबीन 26 वार्डों में वितरित किए जाएंगे।

देवरिया, निज संवाददाता। घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े को अलग- अलग रखने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा शहर वार्डों में डस्टबीन वितरित किया जा रहा है। सोमवार को पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने शहर के दो वार्डों में डस्टबीन वितरित किया एवं लोगों को कूड़ा अलग- अलग रखने को जागरूक भी किया। नगर पालिका परिषद देवरिया के 26 वार्डों में नगर पालिका द्वारा 3640 डस्टबीन वितरित किया जाना है। प्रत्येक वार्ड में पालिका 140 डस्टबीन वितरित करेगी। डस्टबीन वितरित करने की शुरूआत सोमवार को पालिका अध्यक्ष ने शहर के वार्ड नं. 25 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल नगर एवं वार्ड नं. 18 मुंशी गोरखनाथ टोला में वितरित कर किया।
नपाध्यक्ष ने इन दोनों वार्डों में 280 डस्टबीन वितरित किए। डस्टबीन वितरित करने के साथ ही उन्होने कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग- अलग रखें और डोर टू डोर आने वाली पालिका की गाड़ी को कूड़ को दें। ताकि इस कूड़ को उपयोग में लेकर खाद बनाया जाए और कूड़े का ठीक ढंग से निस्तारित किया जा सके। इस दौरान सभासद रमेश मल्ल, सफाई निरीक्षक राज प्रताप सिंह, श्रद्धानन्द गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, जे पी यादव आदि उपस्थित रहे। इन वार्डों में वितरित होगा डस्टबीन शहर के जिन वार्डों में नगर पालिका द्वारा डस्टबीन वितरित किया जाना है। उसमें उमानगर, देवरिया खास पूर्वी, रामनाथ देवरिया दक्षिणी, रामनाथ देवरिया उत्तरी, राघव नगर पश्चिमी, राघव नगर पूर्वी, भटवलिया, आजाद नगर, साकेत नगर, चकियवां, न्यू कालोनी दक्षिणी, न्यू कालोनी उत्तरी, बांस देवरिया, गरूलपार, नई बाजार, रौनियारी टोला, अबुबकर नगर दक्षिणी, अबुबकर नगर उत्तरी, सोमनाथ नगर, सिन्धी मिल कालोनी, रामगुलाम टोला पूर्वी, रामगुलाम टोला पश्चिमी, अम्बेडकर नगर, मॉ नगरवां भगवती धूस शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




