Deoria Municipality Clarifies Financial Year-End Accounting Practices नपा में अवशेष के चलते आय से अधिक दिखता है व्यय, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Municipality Clarifies Financial Year-End Accounting Practices

नपा में अवशेष के चलते आय से अधिक दिखता है व्यय

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका में किसी भी वित्तीय वर्ष के अंत में वार्षिक

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 29 Dec 2024 07:26 PM
share Share
Follow Us on
नपा में अवशेष के चलते आय से अधिक दिखता है व्यय

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका में किसी भी वित्तीय वर्ष के अंत में वार्षिक लेखा बही बनाया जाता है। वार्षिक लेखा-जोखा एक अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक का बनाया जाता है। हर साल मार्च के अंत में पिछले वित्तीय वर्ष 31 मार्च को प्रारंभित अवशेष के रूप में शेष रह जाता है, जो अगले वित्तीय वर्ष में व्यय किया जाता है। इस तरह से कभी-कभी आय से अधिक व्यय होना संभावित है। इसे कोई वित्तीय अनियमितता नहीं मानी जाती है।

यह जानकारी नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने दी। आरटीआई से दी गई जानकारी पर छपी खबर पर नगर पालिका की स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष का अवशेष नये वित्तीय वर्ष में खर्च करने के कारण आय से अधिक व्यय दिखता है।

इसका ब्योरा बजट सत्र में स्पष्ट अंकित होता है। किसी वर्ष में आय कम होता है और पिछले वित्तीय वर्ष का अवशेष में से भुगतान करने के कारण आय से अधिक व्यय प्रदर्शित होता है। नगर पालिका के आय और व्यय की आडिट में भी इसका स्पष्ट उल्लेख किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।