होली पर्व पर निर्बाध होगी शहर में जलापूर्ति
Deoria News - देवरिया नगर पालिका परिषद ने होली पर्व पर जलापूर्ति की विशेष तैयारी की है। सभी वार्डों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। लिकेज की समस्याओं से निपटने के लिए एक पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जो होली के दिन समस्या आने पर तुरंत कार्य करेगी।

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया ने होली को लेकर विशेष तैयारी की है। होली पर्व पर शहर के सभी वार्डों में निर्बाध जलापूर्ति की तैयारी है। वहीं लिकेज की समस्याओं से निपटने के लिए विशेष पांच सदस्यीय टीम की तैनाती की गई है, जो होली के दिन तैनात रहेगी और लिकेज की शिकायत मिलते ही, उसे ठीक करने का काम करेगी। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्ड हैं, जिसमें प्रतिदिन औसतन 3.10 करोड़ लीटर पानी खर्च होता है। ऐसे में होली के त्योहार पर वार्डों में पानी की खपत बढ़ जाती है, लोग घरों की सफाई के अलावा होली के दिन विशेष कर रंग व गुलाल खेलने के बाद नहाने व कपड़ों को धोने में अधिक पानी खर्च करते हैं।
इसको देखते हुए नगर पालिका के जलकल अनुभाग द्वारा हर वार्डो में पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए इंतजाम किए गए हैं। पालिका द्वारा होली पर्व पर चार और पांच मार्च को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक निर्बाध जलापूर्ति की जाएगी। बीच में केवल एक घण्टे जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं जलापूर्ति के साथ ही शहर में होने वाले क्षतिग्रस्त पर विशेष निगरानी रहेगी, अगर कहीं पाइपों के क्षतिग्रस्त की स्थित उत्पन्न होती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक करने के लिए पालिका द्वारा विशेष टीम की तैनाती की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


