Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Monsoon Update Beneficial Rainfall Boosts Crop Growth and Provides Relief
पूरे दिन छाई रही बदली, शाम को अच्छी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

पूरे दिन छाई रही बदली, शाम को अच्छी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में बुधवार को मौसम सुहाना हो गया, बारिश से फसलों में हरियाली आएगी। पिछले दिनों की तेज धूप से किसान चिंतित थे, लेकिन अब बारिश ने राहत दी है। सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि अन्य...

Sep 18, 2025 09:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता बुधवार को दिन भर बदली छायी रही और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। शाम को अच्छी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को दिन में और आधी रात तक रिमझिम बरसात होती रही। बरसात होने से फसलों में हरियाली आयेगी व उसकी बढ़वार तेज होगी। बरसात धान साथ खरीफ की अन्य फसलों व सब्जी के लिए भी फायदेमंद होगा। जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही है जबकि अन्य नदिया डेंजर लाइन से नीचे हैं। पिछले कुछ दिनों से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह पहले तक तीखी धूप होने से किसान फसलें मुरझाने लगी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे किसानों को खरीफ के अंतिम समय में सूखे की आशंका सताने लगी थी। नमी सूखने पर किसान फसलों की सिंचाई करने में जुट गये थे। लेकिन करीब एक सप्ताह पहले मानसून फिर से सक्रिय हो गया और आसमान में बादल छा गये। इससे किसानों को बरसात होने की उम्मीद जगी। बदली से लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। रविवार को जीउतिया ब्रत के दिन पूरे दिन बदली छाये रहने से ब्रतियों को काफी राहत मिली। तीन-चार दिनों से मानसून काफी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को दिन भर बदली छायी रही और रूक-रूक कर रिमझिम बरसात होती रही। आधी रात तक बरसात होने से मौसम काफी सुहाना हो गया। बुधवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाये रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई जबकि शाम को अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना रहा। कुछ दिनों से रूक-रूक कर हुई बरसात से खरीफ फसलों में हरियाली आयेगी तथा उसकी बढ़वार भी तेज होगी। नमी होने से किसान उसमें यूरिया का छिड़काव भी कर सकेंगे। इस समय की बरसात फसलों के लिए वरदान के समान हैं। नदियों का जलस्तर नदी जलस्तर खतरे का निशान 1-सरयू (बरहज घाट) 67.15 मीटर 66.50 मीटर 2-राप्ती (भेड़ी घाट) 68.80 मीटर 70.50 मीटर 3-गोर्रा (पिड़रा घाट) 69.15 मीटर 70.50 मीटर 4-छोटी गंडक (नदावर घाट) 62.35 63.80 मीटर