Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Medical College Starts Charging for CT Scans After Machine Breakdown
मेडिकल कॉलेज में सीटी के लिए देना पड़ रहा शुल्क, मरीज परेशान

मेडिकल कॉलेज में सीटी के लिए देना पड़ रहा शुल्क, मरीज परेशान

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, हिटी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पुरानी सीटी स्कैन मशीन में

Feb 09, 2026 09:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, हिटी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पुरानी सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने के बाद नई सीटी स्कैन मशीन से शनिवार को जांच शुरू कर दी गई, लेकिन सभी जांच के लिए मरीजों को शुल्क चुकानी पड़ रही है, जबकि जांच नि:शुल्क थी। इसकी वजह मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच केंद्र से बिलिंग काउंटर का चक्कर लगाने के बाद अधिकांश मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सक्षम लोग ही जांच करा रहे हैं। केजीएमयू की दर पर रेटलिस्ट बिलिंग काउंटर के पास दोपहर बाद लगा दी गई। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन से चौबीस घंटे जांच की निशुल्क सुविधा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट, ईएनटी, सर्जरी सहित अन्य ओपीडी में आने वाले, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को जरूत महसूस होने पर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसमें नस, चक्कर आने, सिर, पेट, हाथ, पैर, सीने, कान, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। यहां हर रोज करीब 50 से 60 मरीजों की जांच होती है। मशीन में गड़बड़ी आने जांच ठप हो गई, जिससे मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा था। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए और 128 स्लाइस की बंद पड़ी अत्याधुनिक सीटी मशीन से शनिवार को जांच शुरू की गई। इसकी जानकारी होने पर मरीजों व तीमारदारों को राहत मिली, लेकिन केंद्र पर जांच पर हेड, चेस्ट, चेहरे सहित सभी जांच के लिए बिलिंग कराने की बात कही गई। बिलिंग काउंटर पर जाने पर जांच के शुल्क की जानकारी मरीजों व तीमारदारों को हुई। शुल्क अधिक होने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। दूर-दराज क्षेत्र से आए लोग और गरीब लोगों को जांच कराने के लिए सोचना पड़ा। शनिवार को करीब पांच से छह लोगों ने शुल्क जमा कर जांच कराई। दोपहर तक भटकते रहे मरीज मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल के समय से लगी सीटी स्कैन मशीन में बुधवार को खराबी आने के बाद मेडिकल कॉलेज की मशीन से जांच शुरू कर दी गई। बिलिंग काउंटर पर रेटलिस्ट अपडेट न होने की वजह से शनिवार को मरीजों को दिक्कत का सामाना करना करना पड़ा। केवल हेड की जांच के लिए शुल्क जमा की जा रही थी। दोपहर बाद रेटलिस्ट अपडेट होने पर सभी जांच की बिलिंग की जाने लगी, तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा। ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद बिलिंग काउंटर के पास केजीएमयू की दर पर रेटलिस्ट लगाया गया। नि:शुल्क जांच का शुल्क देख लोग सोच में पड़ गए।