दो माह से नहीं मिला आउट सोर्सिंग कर्मियों को मानदेय, आर्थिक स्थिति खस्ताहाल
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को दो महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा और दैनिक जरूरतों में दिक्कत हो रही है। चिकित्सा कर्मियों को भी एक महीने का वेतन नहीं मिला है, जिससे बजट प्रभावित हो रहा है।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के तैनात कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो गई। बच्चों की पढ़ाई, इलाज व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मानदेय न मिलने से कुछ को बकरीद त्योहार को लेकर चिंता सता रही है, जबकि चिकित्सकों को भी एक माह का वेतन न मिलने से बजट गड़बड़ हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों की तैनाती की गई। दो कंपनियों के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी है।
इसमें मल्टीपरपज वर्कर, नर्स, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर तैनात किए गए हैं। इनको गिना-गिनाया मानदेय मिलता है। उसमें अपना बजट बनाकर किसी तरह गुजर बसर करते हैं। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें नियमित मानदेय मिलने लगा, जिससे उनमें प्रसन्नता थी, लेकिन इधर मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अब तक नहीं है, जबकि मई माह भी आधा बीत गया है।इस बीच शादी-ब्याह के सीजन में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चों के स्कूल व कोचिंग की फीस, माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के इलाज के अलावा दैनिक जरूरतों की चीजों को पूरा करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन ड्यूटी आने पर भी धन खर्च हो रहा है। इधर-उधर से लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वह जल्द मानदेय भुगतान की आस लगाए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


