संभावित लू और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सतर्क, हुई तैयारी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ने और संभावित लू को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल

संभावित लू और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सतर्क, हुई तैयारी

देवरिया, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ने और संभावित लू को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज सर्तक है। इसके मद्देनजर तैयारी कर ली गई। इमरजेंसी में ओआरएस सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं बारह बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल नामित कर दिए गए हैं।मौसम बदलने के साथ तापमान चढ़ने लगा है। गर्मी के सीजन में लू की भी अधिक संभावना रहती है। इसकी चपेट में आने से लोग बीमार हो जाते हैं।

संभावित लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर तैयारी कर ली गई है। नए भवन के दूसरी मंजिल पर मेडिकल वार्ड के पास 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इसका नोडल डॉ. ओमकार मिश्रा को बनाया गया है।वार्ड में आईवी फ्लूड, पानी स्प्रे बाटल, आइपैक, इलेक्टलथर्मो मीटर एवं अन्य औषधि व सामान प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। यहां हर शिफ्ट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की तैनाती रहेगी, वहीं इमरजेंसी में भी इंतजाम किए गए हैं, यहां ओआरएस काउंटर शुरू कर दिया गया है। मरीज आवश्यकता के अनुसार ले सकते हैं। इसके अलावा स्प्रे बाटल व पर्याप्त मात्रा में औषधि व फ्लूड की व्यवस्था की गई है।मेडिकल वार्ड में भी बढ़ी सुविधामेडिकल कॉलेज के नए भवन स्थित मेडिकल वार्ड में संभावित गर्मी व लू के मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। यहां ओआरएस और फ्लूड पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। साथ ही आईस पैक की भी व्यवस्था है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।