गर्मी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में किए गए इंतजाम, लू से बीमार लोगों के इलाज के लिए बना है वार्ड
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज गर्मी और लू के प्रभाव से पीड़ित मरीजों के लिए तैयार है। इमरजेंसी में ओआरएस काउंटर और 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे, और आवश्यक दवाएं, फ्लूड और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज गर्मी और संभावित लू को लेकर सर्तक है। इससे पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी में ओआरएस काउंटर शुरू करने के साथ ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल डॉ. ओमकार मिश्रा को नामित किया गया है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर तैयारी कर ली गई है।
इमरजेंसी के वार्ड सहित वेटिंग एरिया में कूलर लगाए गए हैं। यहां ओआरएस काउंटर शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आईस पैक, स्प्रे बाटल व पर्याप्त मात्रा में औषधि व फ्लूड की व्यवस्था की गई है, वहीं नए भवन के दूसरी मंजिल पर मेडिकल वार्ड के पास 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। वार्ड में आईवी फ्लूड, पानी स्प्रे बाटल, आइसपैक, रेक्टलथर्मामीटर एवं अन्य दवा व सामान प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। यहां हर शिफ्ट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की तैनाती रहेगी, जबकि मेडिकल वार्ड में संभावित गर्मी व लू के मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। यहां ओआरएस और फ्लूड पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। साथ ही आईस पैक की भी व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


