Deoria News: पानी की टंकी बनाने को हटेगी मेडिकल कॉलेज की कैंटीन, दुबारा पत्र जारी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित पानी की टंकी को ध्वस्त करने की योजना है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चाय वाला फाउंडेशन के प्रबंधक को कई बार पत्र लिखकर टंकी हटाने का निर्देश दिया, लेकिन निरंतर अनसुना किया गया। ध्वस्तीकरण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

Deoria News: पानी की टंकी बनाने को हटेगी मेडिकल कॉलेज की कैंटीन, दुबारा पत्र जारी

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पास स्थित चाय वाला फाउंडेशन के प्रबंधक को पत्र लिख कर खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई बार पत्र के बाद भी नहीं हटाने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन नाराज है। फिर पत्र देने के साथ ही कैंटीन पर चस्पा भी कर दिया गया है। इसमें शीघ्र हटाने को कहा गया है। उधर शनिवार की शाम को बिजली विभाग द्वारा समीप स्थित तार हटाने का कार्य किया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्षों पूर्व पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) स्थापित किया गया था।

इससे जिला अस्पताल में आने वाले तथा भर्ती मरीजों व तीमारदारों के लिए पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन काफी समय से टंकी का उपयोग नहीं हो रहा है। वह जर्जर हो गई है। इसे पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण में शामिल किया गया है। पानी की टंकी को ध्वस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके पास चाय वाला कैंटीन, रैन बसेरा है। रैन बसेरा को क्षति से बचाने के लिए टिनशेड को हटा दिया गया है, जबकि चाय वाला फाउंडेशन के प्रबंधक को स्टाल हटाकर परिसर में किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर कई बार पत्र देकर निर्देश दिया, लेकिन उसे हटाया नहीं गया है। मरीजहित, जनहित एवं संस्थाहित में हटाने को कहा गया है, जिससे ध्वस्तीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शीघ्र हटाने को कहा है। उधर शनिवार की शाम को बिजली विभाग द्वारा समीप स्थित तार हटाने का कार्य किया जा रहा था। ध्वस्तीकरण कार्य दो से तीन दिन के अंदर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: पानी की टंकी बनाने को हटेगी मेडिकल कॉलेज की कैंटीन, दुबारा पत्र जारी