मेडिकल कॉलेज में आज आधे दिन चलेगी ओपीडी

Mar 03, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली के मौके पर मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार को आधे दिन ओपीडी खुली रहेगी। बुधवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर और कर्मचारी तैनात रहेंगे।

मेडिकल कॉलेज में आज आधे दिन चलेगी ओपीडी

देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर अवकाश होने के बावजूद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के हित को देखते हुए मंगलवार को आधे दिन ओपीडी खुली रहेगी। मरीजों को इलाज और जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि होली के दिन बुधवार को ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। साथ ही वार्ड में हर समय डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों के उपचार के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकारी की ओर से अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज में हर रोज मरीजों की भीड़ होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अवकाश को देखते हुए मरीजहित में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है, जिससे आने वाले मरीजों को वापस न लौटना पड़े। ओपीडी सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए 11.30 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे, जबकि ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। होली के दिन ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मरीजों के हित को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।