आज और कल मेडिकल कॉलेज में आधे दिन चलेगी ओपीडी
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली के अवकाश के बावजूद, 2 और 3 फरवरी को ओपीडी का आधा दिन खुला रहेगा। मरीजों को इलाज और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली का अवकाश होने के बावजूद मरीजहित में दो और तीन फरवरी को आधे दिन ओपीडी खुली रहेगी। मरीजों को इलाज और जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज की सुविधा चलेगी। साथ ही वार्ड में हर समय डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों के उपचार के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकारी की ओर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज मरीजों की भीड़ होती है।
अवकाश को देखते हुए मरीजहित मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना न पड़े। ओपीडी सुबह आठ बजे खुलेगी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए 11.30 बजे तक काउंटर खुला रहेगा, जबकि ओपीडी के डॉक्टर दोपहर 12 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज किया जाएगा। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। यहां हर शिफ्ट में ईएमओ सहित तीन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक आन काल उपलब्ध रहेंगे। दस बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मरीजों के हित को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


