
गंभीर मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर ही किए जाएं रेफर
संक्षेप: Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने महिला अस्पताल और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से रेफर करने, सफाई व्यवस्था में सुधार और प्रकाश की व्यवस्था बेहतर...
देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर रविवार की शाम प्राचार्य ने इमरजेंसी और एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर ही रेफर करने का निर्देश दिया। साथ ही ड्यूटी बदलते समय रजिस्टर पर एक दूसरे को चार्ज देने का निर्देश दिया। वहीं गंदगी देख नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी में प्रकाश की और व्यवस्था करने को कहा। प्राचार्य डॉ. रजनी शाम को सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा व सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी के साथ इमरजेंसी पहुंचीं।
उन्होंने वार्ड में रोशनी कम होने पर प्रकाश की व्यवस्था और बेहतर करने का निर्देश दिया। साथ ही चार में एक ट्यूबलाइट खराब मिलने पर तत्काल बदलवाया। वार्ड में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समुचित इलाज की सुविधा दी जाए। गंभीर मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह पर ही रेफर करने का निर्देश दिया। कहा कि जूनियर रेजिडेंट और स्टाफ नर्स ड्यूटी समाप्त होने पर शिफ्ट में तैनात स्टाफ के आने पर ही जाएं। रजिस्टर पर चार्ज दिए बिना कार्यस्थल न छोड़ें। यहां से एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल की इमरजेंसी का जायजा लीं। इसके बाद पहली मंजिल पर लेबर रूम, वार्ड का निरीक्षण की। यहां से दूसरी मंजिल पर पहुंचीं, जहां पोस्ट आपरेटिव वार्ड में भीड़ व गंदगी देख नाराजगी जताई। तीमारदारों से कहा कि मरीज के पास भीड़ व गंदगी होने से इंफेक्शन का खतरा रहता है। मरीज हित में कम लोग रहें। उन्होंने तीसरी मंजिल पर एसएनसूयी, एनआरसी का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




