मेडिकल कॉलेज में ज्वाइंटपेन, बुखार से पीड़ित बढ़े
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्वाइंटपेन, बुखार, उल्टी और दस्त के रोगियों की भीड़ है। विभिन्न विभागों में लंबी कतारें हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। एक तीमारदार ने स्टाफ और गार्ड से उलझकर विवाद किया। पुलिस को सूचना दी गई है।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। ज्वाइंटपेन, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा त्वचा, कान, आंख व श्वास रोग से पीड़ितों की संख्या भी अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, चेस्ट व टीबी विभाग में मरीजों की कतार रही। उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे व दवा के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इन स्थानों पर मरीज व तीमारदार आपस में उलझ गए, जिससे शोर मचा। लोगों को एक से डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करना पड़ा। देर से पहुंचे करीब दस लोग भीड़ देख बिना जांच कराए लौट गए। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही लाइन लगने लगी। करीब 2200 से अधिक लोगों ने पर्चा लिया, जबकि फालोअप में भी एक हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। आर्थों में अधिक भीड़ रही। यहां करीब 500 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें कमर, घुटना, गर्दन दर्द, सर्वाइकल व हड्डी रोग से पीड़ित मरीज रहे। मेडिसिन में कतार रही। यहां 300 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर करीब दस मरीज पहुंचे थे। इसके अलावा बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त, पेट व सिर दर्द, बीपी, शुगर के अधिक मरीज थे। लोगों को इंतजार करना पड़ा। स्किन विभाग के दोनों डॉक्टर कक्ष के बाहर कतार रही। करीब 300 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें दिनाय, खुजली, दाने निकलने, चक्का होने के पीड़ित मरीज अधिक रहे। नेत्र रोग विभाग में 224 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसमें आंख में खुजली, पानी, दर्द, चुभन, लालीपन व मोतिबिंद के अधिक मरीज रहे। बाल रोग विभाग में भीड़ रही। इसमें बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, श्वास, उल्टी-दस्त से पीड़ित अधिक मरीज रहे। करीब 175 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। गंभीर 12 मरीजों को भर्ती किया गया। ईएनटी में करीब 169 मरीज पहुंचे थे। इसमें कान में खुजली, दर्द, सनसनाहट, कम सुनाई देने से पीड़ित अधिक मरीज रहे। चेस्ट व टीबी विभाग में भी लाइन रही। यहां 144 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसमें श्वास, खांसी, एलर्जी, अस्थमा के अधिक मरीज रहे। सर्जरी में 125 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें हेड इंजरी, पथरी, हार्निया सहित अन्य मरीज रहे। मानसिक रोग में 100 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ। इसमें माइग्रेन, अनिद्रा, साइकोसिस, तनाव सहित अन्य दिक्कत लेकर लोग पहुंचे थे। ओपीडी के पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष के लंबी कतार रही। फर्श पर बैठकर लोग इंतजार कर रहे थे, वहीं डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर सुबह से लंबी कतार रही। करीब 200 से अधिक मरीजों की जांच हुई। देर से पहुंचे करीब दस लोग भीड़ देख बिना जांच कराए लौट गए। दवा लेने के लिए मरीजों व तीमारदारों को डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी हुई।स्वास्थ्य कर्मियों व गार्ड से उलझा तीमारदार- महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में शुक्रवार की रात भर्ती एक मरीज का तीमारदार ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और गार्ड से उलझ गया और दुर्व्यवहार करने लगा। मेडिकल कॉलेज के फीमेल सर्जिकल वार्ड में एक मरीज भर्ती थी। रात में उससे मिलने एक व्यक्ति पहुंचाया। आरोप है कि वह नशे में था और स्टाफ और गार्ड से दुर्व्यवहार करने लगा। मना करने पर उलझ गया। किसी तरह उसे हटाया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे हटाया। इस मामले में सूचना पुलिस को दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


