Deoria News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, आधी रात को हंगामा

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय गुड़िया गुप्ता और उनके नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही और मौत की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, आधी रात को हंगामा
मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, आधी रात को हंगामा

Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार की आधी रात प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों ने जनकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई और मौत की बात छिपा कर रेफर किया जा रहा था। प्राइवेट अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान मरीज की मौत की खुलासा होने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। रात में प्राचार्य, सीएसएस समेत विभिन्न चिकित्साधिकारियों व मेडिकल कॉलेज के गार्डों ने हंगामा को संभाला और परिजनों का जांच का आश्वासन दे शांत कराया। परिजन शव लेकर घर चले गए ।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी गुड़िया गुप्ता (22) से पिछले वर्ष 22 नवंबर को हुई थी। गुड़िया गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कई दिनों से उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। हफ्ते भर में हुई कई बार पीडा होने पर परिजन उसे हर बार मेडिकल कॉलेज ले गए और प्रसव में देरी की बात कह कर चिकित्सक लौटा दे रहे थे। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे गुड़िया को फिर प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने प्रसव पीड़ा बताकर उसे भर्ती कर लिया और इलाज शुरू कर दिए। रात्रि करीब 1:00 बजे चिकित्सकों ने आशा द्वारा परिजनों को सूचना दिया की प्रसव के दौरान बच्चों की मौत हो गई है जबकि गुड़िया की हालत गंभीर है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ेगा। परिजन गोरखपुर न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल भेजने के लिए मरीज को छोड़ने की बात किए तो चिकित्सक उनसे लिखवा कर गुड़िया को ले जाने की अनुमति दिए। परिजनों का आरोप है कि जब गुड़िया को मेडिकल से प्राइवेट एंबुलेंस में रखा गया तो एंबुलेंस चालक ने मरीज की मौत हो जाने की बात कह ले जाने से इनकार कर दिया। इस बात से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हंगामा करने लगे। वह इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कि मरीज के अंदर मौत हो गई थी मौत की जानकारी होने पर परिजनों व गांव वालों की मेडिकल कॉलेज में भीड़ लग गई। वह चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटे। सूचना पाकर प्राचार्य, सीएमएस व मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी व गार्डों तथा पुलिस ने पहुंच कर संभाला। अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर लोग शांत हुए। गुड़िया का शव लेकर घर चले गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, आधी रात को हंगामा