जेआर के बिना बताए अचानक ड्यूटी पर न आने से बढ़ी दिक्कत
Deoria News - देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने से ओपीडी और वार्डों में दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया है, जिससे मरीजों की देखभाल में परेशानी हो रही है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले जेआर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के विभागों में बिना किसी सूचना के अचानक जूनियर रेजिडेंट के न आने से दिक्कत हो रही है। ओपीडी में कार्य पर असर पड़ रहा है वहीं वार्डों में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर परेशानी हो रही है, जो जेआर हैं उन पर बोझ बढ़ गया है। ऐसे में जेआर बढ़ाने की बात कही जा रही है।
जूनियर रेजिडेंट की तैनाती
मेडिकल कॉलेज में इलाज में सहूलियत के लिए शासन की ओर बाण्ड के जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की गई है। इन्हें सेवा देना अनिवार्य होता है। किसी कारण वश बीच में छोड़ने पर बाण्ड की शर्तों को पूरा करते हुए निर्धारित धनराशि देनी होती है। सभी विभागों में जरूरत के मुताबिक जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की गई थी। इसकी ड्यूटी ओपीडी तथा वार्डों में लगाई जाती है, ताकि मरीजों के इलाज और भर्ती मरीजों की ठीक से देखभाल हो सके। इधर कई विभागों में जेआर बिना की सूचना व अवकाश लिए गायब हो गए हैं। वह ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इसमें मेडिसिन विभाग में करीब छह, एनेस्थीशिया व सर्जरी में दो-दो, पल्मोनरी मेडिसिन में एक सहित कुछ अन्य विभागों में भी कुछ जेआर के ड्यूटी पर नहीं आने की बात सामने आ रही है।
काम का बोझ और मरीजों की देखभाल
बिना बताए अचानक जेआर के ड्यूटी पर नहीं आने से काम का बोझ बढ़ गया है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो रही है। जेआर के न होने से कार्य पर असर पड़ रहा है। वहीं ड्यूटी पर आने वाले जेआर को ओपीडी से लेकर वार्डों में मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है, जिससे उन पर बोझ बढ़ गया है। इसकी वजह से विभागाध्यक्ष, अन्य डॉक्टर व जेआर को परेशानी हो रही है। जेआर के न आने के पीछे पीजी तैयारी व अन्य कारणों की बात भी कही जा रही है। अब बिना बताए ड्यूटी पर न आने वाले जेआर की सूची तैयार की जा रही है। इस पर कार्रवाई हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


