
ठंड बढ़ने से मेडिकल कॉलेज में उपचार का बदला समय
Deoria News - मौसम में बदलाव के कारण महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ओपीडी कार्य का समय बढ़ा दिया गया है। अब मरीजों को इलाज के लिए एक घंटे अधिक समय मिलेगा। यह व्यवस्था 15 दिसंबर से 31 मार्च तक लागू होगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सुविधा होगी।
देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में परिवर्तन से ठंड बढ़ने के कारण महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब ओपीडी में चिकित्सकीय कार्य के समय में परिवर्तन किया गया है। एक घंटे अधिक अवधि बढ़ाई गई है। इसकी वजह से मरीजों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी। यह व्यवस्था 15 दिसम्बर से लागू होगी, जो 31 मार्च तक चलेगी। मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर जिले के ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके लोग इलाज कराने आने आते हैं। ठंड के साथ ही सुबह में धुंध भी छाया रहता है।
इसके कारण मरीजों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचने में विलम्ब हो जा रहा है, जिससे उपचार में दिक्कत हो रही है। मरीजों की समस्या को प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने गंभीरता से लिया और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से बात कर समय में परिवर्तन का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमएस ने सभी क्लीनिकली विभागाध्यक्ष, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी, प्रभारी रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेर्टन को चिकित्सालय संचालन के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि 15 दिसम्बर से अस्पताल का समय सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक खुले रहेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से इलाज के लिए दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




