
600 मीटर दौड़ में देवरिया के अतिया और शिवसागर चैंपियन
संक्षेप: Deoria News - देवरिया में तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन क्रिकेट, योग, ताइक्वांडो, वॉलीबाल जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुशीनगर और देवरिया के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। विधायक कुशवाहा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और सरकार की खेल विकास योजनाओं पर चर्चा की।
देवरिया, निज संवाददाता। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट, योग, ताइक्वांडो व वॉलीबाल समेत दर्जन भर खेल आयोजित हुए। प्रतियोगिता में विजेता बने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। गुरूवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन होगा। बुधवार को मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक संवर्ग के खेलों में कुशीनगर जनपद का दबदबा रहा। कबड्डी व समूहगान में महाराजगंज को शिकस्त देकर कुशीनगर विजेता बना। अंताक्षरी में देवरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में देवरिया के शिवसागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में देवरिया के कितबुद्दीन ने बाजी मारी। गोला क्षेपण में कुशीनगर के शिवम गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। शतरंज में देवरिया ने गोरखपुर को मात दिया। जूनियर बालिका वर्ग की गोला क्षेपण में गोरखपुर की अंशिका अव्वल रही। लंबी कूद में देवरिया की अतिया चैंपियन बनी। आतिया 600 मीटर दौड़ में भी अव्वल रही। जूनियर बालिका वर्ग की बैडमिंटन सिंगल व डबल मुकाबले में देवरिया विजेता बना। तीरंदाजी में देवरिया की रुखसाद ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल और टेबल टेनिस में देवरिया की टीम विजेता रही। हॉकी में कुशीनगर विजेता व देवरिया उपविजेता रहा। योग बालक एवं बालिका में देवरिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडों में गोरखपुर के विवेक, देवरिया के गौरव व कुशीनगर के आनंद विजेता रहे। इसके पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव और नोडल खेल बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। खेल से टीम भावना और विपरित परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर को खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के बच्चों में ढेर सारी प्रतिभाएं छिपी हैं। उन्हें उचित मंच देने की जरूरत है। इस दौरान बीईओ देवमुनि वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह, विनयशील मिश्रा, उपेंद्र भारती, गोपाल मिश्रा, प्रभात चंद राय, जया राय, जिला व्यायाम शिक्षिका शर्मिला यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजय तिवारी, संजीव कुमार दूबे, गंगतेश्वर सिंह, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामदरश यादव, आशुतोष यादव, संजय सिंह, सत्यप्रकाश, अंबरीष मिश्रा, नीरज शर्मा, श्रीराम यादव, विवेकानंद शर्मा, रजत, रामेश्वर व मुकेश राय आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




