समाधान दिवस में आयुष्मान कार्ड को लगेगा शिविर
देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने और एक-एक टीबी मरीज गोद लेने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड के सत्यापन और जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा भी की गई।

देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाएं प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। डीएम ने जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर अधिकारियों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रत्येक ब्लॉक में 50 आयुष्मान कार्ड धारकों के उपयोग का सत्यापन कराने कर निर्देश दिया। जिससे पता चले कि लाभार्थियों को कौन सी बीमारी थी और उपचार में कितना खर्च हुआ। आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर हुए खर्च का भी ब्यौरा तलब किया। उन्होंने तहसील दिवस एवं थाना दिवस में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर लोगों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा
जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की समीक्षा में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। योजनाओं की वास्तविक एवं सही रिपोर्टिंग करने को कहा। फर्जी आंकड़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरबीएसके की टीमों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया कहा कि अगली बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सुधार दिखाई देना चाहिए।
अधिकारीयों का समन्वय
डीएम ने आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम को समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। । उन्होंने कहा कि अधिकारी गोद लिए मरीजों के उपचार, दवा एवं पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सीएमओ डॉ. ए.के. गुप्ता, प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


