Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Health Committee Meeting Reviews Ayushman Card and Immunization Programs
शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश

शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य

Jan 22, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक बैठक बुधवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग बढ़ाएं जाने पर विशेष बल दिया। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक, कर्मचारी अपने ड्रेस में रहें। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अस्पताल परिसर के क्षतिग्रस्त दीवार की मरमत कराएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम का उपयोग कर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को ट्रैक कर उनको सेवाएं प्रदान की जाएं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के नियमित टीकाकरण में छूटे हुए परिवारों को पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। चिकित्सा संस्थानों में घटित होने वाले जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रमों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें डा. अजय शाही, सीएमएस डा. एचके मिश्रा,डा. एसके सिन्हा, डा. अश्वनी पाण्डेय, डा. आरपी यादव,डाा. अजीत, डा. विपिन रंजन, सीपी मिश्रा, पूनम, सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, डब्लूएचओ, यूपीटीएसयू, जेएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;