Deoria News: महज प्रभारी के सहारे चल रहा है फल संरक्षण केंद्र

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया में राजकीय फल संरक्षण केंद्र केवल एक प्रभारी के सहारे संचालित हो रहा है। आठ पदों की तुलना में महज एक प्रभारी तैनात है। कर्मचारियों की कमी और लोगों को ठीकानें के दूर होने से इस केंद्र का लाभ कम ही मिल रहा है।

Deoria News: महज प्रभारी के सहारे चल रहा है फल संरक्षण केंद्र

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता महज प्रभारी के सहारे राजकीय फल संरक्षण केंद्र चल रहा है। आठ कर्मियों की जगह एक मात्र प्रभारी तैनात हैं। जबकि फल संरक्षण केंद्र पर एक प्रभारी, एक सहायक, दो सुपरवाइजर और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए। कर्मचारियों की कमी, किनारे कार्यालय होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

फल संरक्षण केंद्र का इतिहास

राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पहले गरूलपार में किराये के भवन में संचालित हो रहा था। मुहल्ले में होने के चलते विभिन्न फलों, सब्जियों का उत्पाद बनाने को लोग आते रहते थे। इससे विभाग की आमदनी बढ़ने के साथ लोगों को भी अचार, मुरब्बा, जेम, जेली आदि आसानी होती थी। कुछ साल पहले फल संरक्षण केन्द्र को विकास भवन परिसर में सिफ्ट किया गया। उसे विकास भवन के दक्षिण किनारे एक पुराने भवन में जगह दी गयी।

कर्मचारियों की कमी के प्रभाव

काफी किनारे वह लोगों की जानकारी को बोर्ड नहीं लगने से इसका लाभ बहुत कम लोगों को मिलता है। वहीं रिटायर व तबादला होने से पिछले कई सालों से केन्द्र कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। कुछ माह पहले प्रभारी हरि प्रकाश तिवारी के रिटायर होने के बाद कुशीनगर के कर्मी को चार्ज दिया गया था। अब यहां पर राजेन्द्र प्रसाद को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रशिक्षण की समस्याएँ

लेकिन आठ पदों की जगह महज एक प्रभारी ही तैनात हैं। एक सहायक, दो सुपरवाइजर और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पद रिक्त चल रहा है। इससे प्रशिक्षण देने, लोगों को अचार, मुरब्बा आदि बनाने में दिक्कत होती है। मजबूरी में लोगों को दूसरे जगह जाना पड़ता है।

सामान्य प्रश्न

✦फल संरक्षण केंद्र में कितने कर्मी तैनात हैं?−
फल संरक्षण केंद्र में केवल एक प्रभारी तैनात हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: महज प्रभारी के सहारे चल रहा है फल संरक्षण केंद्र