Deoria News: रबी में 50 से 60 फ़ीसदी अनुदान पर मिलेगा बीज
Deoria News: देवरिया में रबी सीजन के लिए किसानों को गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों के बीज 50 से 60 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे। मटर, चना, मसूर और सरसों के मिनी किट मुफ्त वितरण के लिए राजकीय बीज भंडारों पर पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 1,100 क्विंटल गेहूं का बीज आया है। अनुदानित बीज और मिनी किट के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रबी सीजन में 50 से 60 फ़ीसदी अनुदान पर बीज मिलेगा। बीज भंडारों पर मटर, चना, मसूर, सरसों का मिनी किट तथा अनुदान पर सामान्य बीज उपलब्ध है। सभी ब्लॉकों के राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं का बीज पहुंच रहा है। अनुदानित बीज प्राप्त करने को किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करना होगा।कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को विभिन्न फसलों का बीज उपलब्ध कराने को तैयारी तेज कर दिया है। गेहूं के अलावा दलहनी, तिलहनी का बीज विकास खण्डों के राजकीय बीज भंडारों पर भेजा जा रहा है। किसानों में मुफ्त वितरण को सरसो, मटर, चना, मसूर का मिनी किट गोदामों पर पहुंच गया है।
वहीं सामान्य वितरण को सरसो, मटर, चना, मसूर का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा अब-तक जिले में 1100 कुंतल गेहूं का बीज पहुंच गया है। ब्लाकों के राजकीय बीज भंडारों से किसानों में 50 से 60 फीसदी अनुदान पर बीज का वितरण किया जायेगा। अनुदान पर बीज व मिनी किट को किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग करानी होगी। सरसों का आजाद महक, मटर का आईपीएफडी 1428, चना का आईपीसी 2006-77 तथा मसूर का कोटा मसूर 03 प्रजाति का मिनी किट आया है।

