
धूमधाम से होगा श्री राणी सती दादी का 22वां मगल पाठ, सौंपी गई जिम्मेदारी
संक्षेप: Deoria News - देवरिया में परिवार की बैठक का आयोजन विवाह भवन में हुआ। बैठक में 22वें मंगल पाठ की सफलता की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम 13 नवम्बर को सिनीयर सेकेंडरी स्कूल, राघव नगर में होगा। इस बार 13 महिला और पुरुष यजमान पूजा करेंगे, और भोग में 56 तरह के व्यंजन शामिल होंगे।
देवरिया, निज संवाददाता। दादी परिवार की बैठक शहर के पेड़ा गली स्थित विवाह भवन में मंगलवार की रात हुई। इसका शुभारम्भ भगवान गणेश और श्री राणी सती दादी के छवि पूजन-अर्चन कर किया गया। इसमें 22वें मंगल पाठ के सफलता की रणनीति बनाई गई। साथ ही परिवार के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्षता करते हुए आनन्द अग्रवाल ने कहा कि 13 नवम्बर को श्री राणी सती दादी का 22वां मंगल पाठ धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। अमर अग्रवाल, प्रवीन केडिया, सौरभ अग्रवाल व राकेश अग्रवाल ने बताया कि द्वारा बताया गया इस बार कार्यक्रम स्थल सिनीयर सेकेंडरी स्कूल राघव नगर में होगा।

यहां दरबार भव्य होगा, उसकी सजावट गुब्बारे से होगी। 13 महिला व पुरुष यजमान दादी जी की पूजा करेंगे। उनका परिधान एक तरह का होगा, जबकि परिवार के सदस्य एक रंग का कुर्ता पहने होंगे। उन्होंने बताया कि 113 चुनरी से श्री राणी सती दादी का श्रृंगार कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किया जाएगा। भोग के लिए 13 किलो पेड़ा झुझनु धाम राजस्थान से मंगाया जाएगा। ज्योति पूजन 13 सवामणी श्री राणी सती दादी को अर्पित होगी। साथ ही 56 तरह के व्यंजन से भोग लगेगा। मंगलपाठ पटना की गायक पूनम धानुका मोर तथा गायक अरुण पांडेय व उनकी टीम भजन प्रस्तुत करेगी। भण्डारा की व्यवस्था की गई है। इस दौरान लालू केडिया, अकीत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राहुल पोद्दार, प्रवीन केडिया, सौरभ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्य अग्रवाल, केशव रुंगटा, ईश्वर अग्रवाल, केशव अग्रवाल, मोनू गोयल, नवनीत अग्रवाल, मुरारी खेतान, संजय अग्रवाल, सुब्रत केडिया,अनूप लाडिया, शिव उदयपुरिया, सोनू गोयल, सुशील बुधिया, रमेश कुमार सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान प्रमोद राजगढ़िया, अरुण जाखोदिया, मनीष कानोडिया, कन्हैया अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




