Deoria News: नकली सोना गिरवी रख 1.89 लाख ले लिया ऋण, शाखा प्रबंधक पर समेत तीन पर केस
Deoria News: सलेमपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सलेमपुर उपनगर में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी से नकली सोना गिरवी रखकर 1.89 लाख रुपये ऋण लेने का मामला प

Deoria News: सलेमपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सलेमपुर उपनगर में संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी से नकली सोना गिरवी रखकर 1.89 लाख रुपये ऋण लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर उपनगर में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की शाखा संचालित होती है। 11 जनवरी को आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर निवासी पवन कुमार पुत्र बिंदू गोंड शाखा पर पहुंचा और उसने सोना रख कर गोल्ड लोन 1.89 लाख रुपये ले लिया।
फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख हरकेश योगी पुत्र लक्ष्मण का कहना है कि 16 फरवरी 2022 को आतंरिक आडिट जब कराया गया तो पता चला कि नकली सोना रख कर ऋण दिया गया है।इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर तो दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिषेक प्रताप राव पुत्र उमाशंकर राव निवासी बखरा खास थाना गौरीबाजार व तत्कालीन उपशाखा प्रबंधक राजकमल तिवारी पुत्र इंद्रजीत तिवारी निवासी जंगल तरैनी देवरिया व पवन कुमार गोंड के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


