Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Drain Wall Collapse Raises Concerns Over Construction Quality
बारिश से निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, कार्य पर उठ रहे सवाल

बारिश से निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, कार्य पर उठ रहे सवाल

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया के सोंदा में आईटीआई कॉलेज के सामने निर्माणाधीन नाले की दीवार बारिश के बाद गिर गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए मानक का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। नगर पालिका ने ठेकेदार...

Wed, 10 Sep 2025 09:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सोंदा में जलनिकासी के लिए बनवाए जा रहे निर्माणाधीन नाले की दीवार आईटीआई कालेज के सामने सोमवार की रात को बारिश के बाद गिर गई। जिसके बाद नाले के निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे, मंगलवार की सुबह नाले के गिरे दीवार को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने मानक का उल्लघंन कर कार्य होने का आरोप लगाया है। नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा शहर से जलनिकासी के लिए जेल चौकी से लेकर सोन्दा चौराहे के आगे तक करीब एक करोंड़ की लागत से मुख्य सड़क के किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य इन दिनों सोंदा में कार्य चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार की रात को शहर में हुई बारिश से सोंदा में आईटीआई कालेज के सामने निर्माणाधीन नाले की दीवार कुछ दूर तक गिर गई। मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा दिए और निर्माण को मानक के विपरित कराने का आरोप लगाया। उन्होने नाले का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने की मांग की है। ------------------------------- नाले के दीवार की ढलाई हाल ही में हुई थी, जो सोमवार की रात को हुई बारिश के कारण गिर गई है। नाले को तोड़वा दिया गया है, ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं होता है, तब तक भुगतान भी नहीं की जाएगी। - अलका सिंह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, देवरिया। --------------------------- इसके पहले भी गिर चुकी है नाले की दीवार जुलाई माह में नाला निर्माण के दौरान नाले की ढलाई कीचड़ के बीच ही करा दी गई थी, जिसके कारण बारिश से नाले की दीवार गिर गई। नाले का दीवार गिरने के बाद निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व ईओ संजय तिवारी ने निरीक्षण किया था और नाले के कुछ हिस्से को जेसीबी लगाकर तोड़वाने के साथ ही उसका निर्माण पुन: कराने का निर्देश दिया था।