गेहूं खरीदने को जिले में बने 83 क्रय केंद्र
Deoria News - देवरिया जिले में 83 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इस साल गेहूं का मूल्य 2585 रुपए कुंतल होगा, जिसमें 160 रुपए का इजाफा किया गया है। किसानों को 20 रुपए कुंतल लेबर चार्ज भी वापस किया जाएगा।

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में किसानों से गेहूं खरीदने को 83 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जायेगी। इस साल 2585 रुपए कुंतल गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं के मूल्य में 160 रुपया कुंतल इजाफा किया गया है। किसानों को 20 कुंतल लेबर चार्ज भी वापस कर दिया जायेगा। पिछले माह धान की खरीद समाप्त होने के बाद खाद्य विभाग अब गेहूं की खरीद की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिले में अब-तक 83 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा तथा किसानों के लिए सुविधायें उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस साल 17 मार्च से ही क्रय केन्द्र चालू हो जायेंगे। जबकि पहले एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होती थी। हालांकि अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से ही गेहूं की कटाई शुरू होगी है। इस साल महंगाई को देखते हुए शासन स्तर से गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रूपया कुंतल का इजाफा किया गया है। किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर 2585 रूपया कुंतल खरीदा जायेगा। उन्हे 20 रूपया कुंतल लेबर चार्ज भी वापस कर दिया जायेगा। मोबाइल केन्द्र के माध्यम से भी किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। इस तरह से किसानों को 2605 रूपये कुंतल गेहूं का मूल्य मिलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारी क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर खरीद का इंतजाम व किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।किसानों का गेहूं खरीदने को जिले में 83 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। 17 मार्च से गेहूं की खरीद करने को क्रय केन्द्र खुल जायेंगे। गेहूं का मूल्य 160 रूपया कुंतल बढ़ाया गया है। किसानों के खाते में 2605 रूपया कुंतल का भुगतान किया जायेगा।सुलभ आनंद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, देवरिया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


