Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria District Reviews National Campaign for Child Marriage Free India
बाल विवाह रोकने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी

बाल विवाह रोकने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत

Jan 14, 2026 08:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग होना जरुरी बताया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम, संबंधित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनपद को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने पर बल दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामशंकर ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरुरत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना है तो हर विभाग के लोग सूचना दें और इसको रोकने का कार्य करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी अदीश मिश्र ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय समन्वय से अभियान को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जनपद में बाल विवाह को बढ़ावा देने वाले संभावित हॉटस्पॉट एवं विशेष समूहों की पहचान कर उनके बीच जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। एडीओ (आईएस) नितेश पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए निरंतर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय एवं सदस्य विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तुत मामलों में बच्चों को प्रायः बाल विवाह की जानकारी नहीं होती, इसलिए रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता आवश्यक है। इस दौरान अधिवक्ता देवेंद्रधर द्विवेदी, ग्रंथी दामोदर सिंह, यूनिसेफ मंडल बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी मौजूद रहे।