बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करें बूथ अध्यक्ष-भूपेंद्र सिंह

Jan 08, 2026 09:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूर्ण होने के बाद मंगलवार को जिले के

बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करें बूथ अध्यक्ष-भूपेंद्र सिंह

देवरिया, निज संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूर्ण होने के बाद मंगलवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है। इसे लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा है कि अपने अपने बूथों पर नवीन मतदाता सूची का अवलोकन कर उसका सत्यापन कार्य करें और फॉर्म 6 और 7 अतिशीघ्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि बीएलए के पास उसके बूथ क्षेत्र के सभी नए मतदाताओं की जानकारी हो। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित नए अभियान जिसमे जी राम जी अभियान का जिला संयोजक पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को बनाया गया है तथा सह संयोजक गोविंद चौरसिया, विजय गोंड, भगवान यादव तथा ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल को बनाया गया है।

इसी क्रम में पार्टी के अभियान नेहरू युवा केंद्र का जिला संयोजक जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी को तथा सह संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है। इन अभियानों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा सभी को जागरूक करना है । बोले जिम्मेदार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो गया है। सभी बीएलओ, राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता बीएलओ के पास उपलब्ध सूची का अवलोकन कर किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन हो तो इसके लिए 6 फरवरी तक दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। - प्रेम नारायण सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;