Deoria District Level Basic Children Sports Competition Selection of 99 Players मंडल स्तर खेल के लिए 99 खिलाड़ी चयनित, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria District Level Basic Children Sports Competition Selection of 99 Players

मंडल स्तर खेल के लिए 99 खिलाड़ी चयनित

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रवींद्र किशोर शाही

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 9 Oct 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
मंडल स्तर खेल के लिए 99 खिलाड़ी चयनित

देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल व तीरंदाजी खेल आयोजित हुए। प्रदर्शन के आधार पर 99 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया जिसमें 50 बालक और 49 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर खंड शिक्षाधिकारी देवमुनि वर्मा और जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। बालक व बालिक दोनों वर्गों को मिलाकर फुटबॉल में 32, बास्केटबॉल में 24, जिम्नास्टिक में 12, कुश्ती में 14, थांगता में दो, तीरंदाजी में दो, शूटिंग में चार और सेपक टकरा में नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ।

चयनित होने वाले खिलाड़ियों में रामपुर कारखाना ब्लॉक के मानस मिश्रा, शिवम साहनी, लार के पवन कुमार, पथरदेवा के कृष्णा प्रजापति, प्रियांशु, साहिद, आंचल, तरकुलवा के अंशिका, अनुष्का, गुलशन, देवरिया सदर की ज्योति पांडेय, रोशन अंसारी, सलोनी गुप्ता, अमृता, दीपांजली, श्लोक, पुजारी, अफजल, आयुष, इंद्रजीत, अजय वर्मा और आंनद यादव शामिल रहे। इस दौरान व्यायाम शिक्षक आशुतोष यादव, शर्मिला यादव, राजेश सिंह, संजीव दूबे, संजय तिवारी, श्रीराम यादव, रमेश तिवारी, नरेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह, सिद्धेश्वर गुप्ता, अनुपमा यादव, रामदरश यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रफुल्ल ओझा व गणेश यादव मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।