Deoria News: अध्यक्ष पद पर आठ तथा सचिव के लिए सात ने किया नामांकन

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए आठ और मंत्री/सचिव पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। चुनाव की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया है।

Deoria News: अध्यक्ष पद पर आठ तथा सचिव के लिए सात ने किया नामांकन

Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा मंत्री/सचिव पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी 19 सितंबर को होगी, जबकि मतदान 25 सितंबर को होगा। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार पाठक, अशोक कुमार दीक्षित, अजय कुमार मल्ल, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, विजय शंकर चौरसिया, वैभव कांत मिश्रा, संत कुमार सिंह, राधा कृष्ण शुक्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार मणि त्रिपाठी और सच्चिदानंद यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, अशोक कुमार पटेल, अमर बहादुर सिंह और धनंजय गोंड ने पर्चा दाखिल किया।

सचिव पद के लिए नामांकन

सचिव पद के लिए मनोज कुमार विश्वकर्मा, ऋषि राज मिश्रा, नरेंद्र यादव, वरुण सिंह बघेल, सुरेंद्र मिश्र, संदीप सिंह पाल और राकेश कुमार तिवारी ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनंत पांडेय, अनुराधा मिश्रा, अंकिता राव, रोशन कुमार और राहुल गुप्ता ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए विजय मणि त्रिपाठी, सरिता सिंह, कृष्णा सिंह और प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राकेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार राव, राधेश्याम पाठक और कमलेश राय तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सूर्य प्रकाश मिश्रा, जुनैद हुसैन, अर्चना मिश्र, इसराफिल, रवि प्रकाश जायसवाल, प्रेमचंद कुशवाहा और शिवांगी गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कितने प्रत्याशियों ने नामांकन किया?−
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: अध्यक्ष पद पर आठ तथा सचिव के लिए सात ने किया नामांकन