Deoria News: साइबर ठगी के 47 हजार रुपये पीड़ित के खाते में पुलिस ने कराया वापस
Deoria News: देवरिया में साइबर ठगी के दो मामलों में पीड़ितों के खातों से 47 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाली गई। पुलिस की साइबर टीमों ने कार्रवाई कर दोनों पीड़ितों के खातों में धनराशि वापस कराई। प्रेमचंद चौरसिया को 5,355.72 रुपये और मो. सैयद सिद्दकी को 41,961 रुपये मिले। साइबर टीम ने राजकीय इंटर कालेज में छात्रों और कर्मचारियों को ऑनलाइन ठगी सहित साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता साइबर ठगों ने दो लोगों के खाते से करीब 47 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए। पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ितों के खाते में धन वापस कराया। इसके बाद पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।
पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई रकम
सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा निवासी प्रेमचंद चौरसिया ने 20 सितंबर को खाते से 5355.72 रुपये साइबर ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाने की साइबर टीम ने तत्काल रकम को होल्ड कराया। टीम ने धन पीड़ित के खाते में वापस कराया। वहीं गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर निवासी मो. सैयद सिद्दकी ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद गौरीबाजार थाने की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच शुरू की और संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया। साइबर सेल की टीम ने पीड़ित के खाते में 41,961 रुपये वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की है।
साइबर अपराध से बचाव के लिए किया गया जागरूक
छात्रों और कर्मचारियों को किया जागरूक
साइबर थाने की टीम ने बुधवार को राजकीय इंटर कालेज के छात्रों, छात्राओं एवं शिक्षक व कर्मचारियों को साइबर अपराधों ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट), साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया।


