Deoria News: टीनशेड व झोपड़ी में बसेरा, नाम के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया में साइबर अपराधियों ने गरीब लोगों को सरकारी रकम आने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाए और एटीएम कार्ड व पासबुक अपने पास रख लिए। इन खातों में 5.61 करोड़ रुपये मंगाकर निकाले गए। संभावती देवी के खाते से 1.85 करोड़ और अभिषेक के खाते से 91 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। एसपी ने साइबर टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।

Deoria News: टीनशेड व झोपड़ी में बसेरा, नाम के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़े हैं। गरीब तबके के लोगों को झांसा देकर साइबर अपराधी खाते की खरीदारी कर उसमें साइबर अपराध के रुपये मंगा रहे हैं और लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं। जिनका टीनशेड व झोपड़ी में बसेरा है, कभी महीने में एक लाख रुपये तक नहीं देखे, उनके खाते से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। भनक लगने के बाद उनके हाथ-पांव फुल गए हैं। न रात को नींद आ रही है और न दिन में चैन मिल रहा है। वह भयभीत हैं, उधर जालसाज भनक लगते ही घर छोड़ कर फरार हो गया है। इन दिनों साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं। साइबर अपराध का हब देवरिया भी बनता जा रहा है। जिले में कुछ ऐसे लोग हैं, जो साइबर अपराधियों से जुड़ गए हैं और साइबर अपराध का रुपया म्यूल खाते में मंगाकर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदल कर काला से सफेद कर दे रहे हैं। इसके बाद अपना कमीशन काट कर उस रुपये को साइबर अपराधियों तक पहुंचा दे रहे हैं। हाल के दिनों में देवरिया पुलिस ने भी इस पर बड़ी कार्रवाई की है और कई गिरोहों का पर्दाफाश कर जेल भेज दिया। अभी भी कई गिरोह के सरगना फरार चल रहे हैं। अभी पुलिस कई मामलों में फंसी है, इस बीच एक बड़ा मामला सामने आ गया है। संभावती देवी ने बताया कि वह टीनशेड में रहती हैं। किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। एक करोड़ 85 लाख उनके खाते से निकला है। जब से उनको नोटिस मिला है, वह परेशान हैं। तबीयत भी बिगड़ गई थी। उनका उपचार कराया गया है। अभिषेक का कहना है कि उनके पास भी मकान नहीं है। किसी तरह दो जून की रोटी की व्यवस्था होती है। उनके खाते में भी 91 लाख रुपये मंगाकर निकासी की गई है। प्रकरण की जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

गरीबों के खातों से करोड़ों का लेनदेन

पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण को लिया संज्ञान

साइबर टीम को जांच के निर्देश

सदर कोतवाली के गोबराई खास के रहने वाला एक व्यक्ति 2024 में गांव के गुड्डू, चुन्नू प्रसाद, मनोज कुमार, लक्ष्मी देवी, अभिषेक विश्वकर्मा, संभावती देवी पत्नी वीरेंद्र समेत कई लोगों को अपने झांसे में लिया और बताया कि बैंक में खाता खोला जा रहा है। उसमें सरकार की तरफ से रुपया आएगा। साथ ही अपने पास एटीएम कार्ड, पासबुक भी रख लिया और एक-एक हजार रुपये दे दिया। अब पता चला है कि इनके खाते में 5 करोड़ 61 लाख रुपये मंगाकर निकाल लिए गए हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी ने भी साइबर टीम को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है। टीम ने पीड़ितों से बातचीत भी की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पीड़ितों के खातों में कुल कितनी रकम मंगाकर निकाली गई?−
पीड़ितों के खातों में कुल 5 करोड़ 61 लाख रुपये मंगाकर निकाले गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: टीनशेड व झोपड़ी में बसेरा, नाम के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन