Deoria News: भाकपा माले कार्यकर्ता पर हमले से आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया के भाटपाररानी में भाकपा माले कार्यकर्ता बब्बी गोंड पर धारदार हथियार से हमले के बाद पार्टी ने आक्रोश जताया है। नेता श्रीराम कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस पर पहले की शिकायतों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और मांग पूरी न होने पर बनकटा पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

Deoria News: भाकपा माले कार्यकर्ता पर हमले से आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Deoria News: भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बनकटा थाना क्षेत्र के गजहड़वा निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता बब्बी गोंड पर रविवार को धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पार्टी ने आक्रोश जताया है। भाकपा माले नेता श्रीराम कुशवाहा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हमले के बाद गिरफ्तारी की मांग

श्रीराम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में बब्बी गोंड पर आरोपियों ने उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बब्बी गोंड पर पहले भी हमले हो चुके है और इस संबंध में बनकटा थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की निष्क्रियता से हमलावरों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाकपा माले कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

महिला नेत्री मीना मद्धेशिया पर तीन बार हमला करने, उनका मोबाइल छीनने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सहन की जमीन पर भी दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इन मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाया। श्रीराम कुशवाहा ने चेतावनी दी कि बब्बी गोंड पर हमले के आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा (माले) कार्यकर्ता बनकटा पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बब्बी गोंड पर हमले के मामले में भाकपा माले ने क्या मांग की है?−
भाकपा माले नेता श्रीराम कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: भाकपा माले कार्यकर्ता पर हमले से आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी