Deoria News: दीवानी न्यायालय के गेट से हटेगा अतिक्रमण
Deoria News: देवरिया की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ने कचहरी चौराहे से दीवानी न्यायालय तथा समृद्धि होटल तक के रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश दिया है। इस कार्य के लिए पुलिस बल की मौजूदगी जरूरी है क्योंकि अवैध अतिक्रमण के कारण न्यायिक वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता । स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सुनवाई के उपरांत अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद देवरिया को आदेश दिया है कि कचहरी चौराहे से दीवानी न्यायालय के गेट तक तथा दीवानी न्यायालय के गेट से दक्षिण तरफ समृद्धि होटल तक के रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। यह कार्य पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में कराने को कहा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया की सड़क के दोनों पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के कारण न्यायिक अधिकारियों के वाहन जाम में फंस जा रहे हैं, जिसके कारण न्यायालय आने में उन्हें असुविधा व विलंब होता है।
इतना ही नहीं किसी घटना या दुर्घटना में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी समय से नहीं पहुंच सकती है, जो जनहित में ठीक नहीं है, ऐसी स्थिति में न्याय मंदिर के मार्ग को सुगम बनाया जाना शीघ्र आवश्यक हो गया है।


