आखिरी चरण में धान खरीद में आई तेजी, 94 फीसदी लक्ष्य पूरा
Deoria News - देवरिया में धान खरीद में तेजी आई है। अब तक 13161 किसानों से 8 लाख 15 हजार कुंतल धान खरीदा गया है, जबकि लक्ष्य 8 लाख 70 हजार कुंतल है। फरवरी तक खरीद जारी रहेगी। क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने और अधिकारियों के प्रयासों से लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।

देवरिया, निज संवाददाता। धान खरीद में तेजी आने से 94 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया है। अब-तक कुल 13161 किसानों से 8 लाख 15 हजार कुंतल धान खरीदा गया है। जबकि शासन ने 8 लाख 70 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य रखा है। फरवरी तक धान खरीद का समय हैं, लेकिन चंद दिनों में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। जिले में किसानों का धान खरीदने को 111 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इसमें खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ 42, पीसीयू के 37, मंडी परिषद के 3 तथा भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। शासन ने जिले को 8 लाख 70 हजार कुंतल धान खरीद करने का लक्ष्य दिया है।
नवंबर से फरवरी माह तक सरकारी मूल्य पर क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की जानी है। शुरू में धान खरीद की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन समीक्षा करने और अधिकारियों के दबाव बनाने पर दिसंबर व जनवरी माह में खरीद में तेजी आई। 15 जनवरी तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब 94 फीसदी धान खरीद हो चुकी है। अब-तक जिले के 13161 किसानों से कुल 81456.972 एमटी धान खरीदा गया है। खरीद की रफ्तार तेज होने से 20 जनवरी तक धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ने व प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश के बाद लक्ष्य इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है। किसानों का क्रय केन्द्र पर धान आने पर निर्धारित तिथि तक खरीद की जायेगी। - सुलभ आंनद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, देवरिया

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




