Deoria News: चाकू के हमले में घायल महिला का उपचार के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: मेहरौनाघाट(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में चाकू के हमले से घायल 62 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान शनिवार की देर रात बी

Deoria News: चाकू के हमले में घायल महिला का उपचार के दौरान मौत

Deoria News: मेहरौनाघाट(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में चाकू के हमले से घायल 62 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान शनिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना आने के बाद परिवार में मातम छा गया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

चाकू के हमले में घायल महिला की मौत

लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी सुभावती देवी (62) पत्नी वकील राजभर शुक्रवार की रात में घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और चाकुओं से हमला कर मौके से फरार हो गए। महिला के शोर करने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान स्थिति में थीं। उपचार के लिए महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान शनिवार की रात सुभावती देवी की मौत हो गई। इस मामले में पति वकील की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या के कारणों की तलाश कर रही पुलिस

क्यों की गई सुभावती की हत्या? कारण तलाश रही पुलिस

घर के बरामदे में सो रही सुभावती की हत्या किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही है। आखिर उनकी हत्या क्यों की गई? ऐसा उन्होंने क्या किया था कि उनकी हत्या अज्ञात हमलावरों ने कर दी? पुलिस इन कारणों का अभी तलाश कर रही है। पुलिस इलेक्ट्रानिक उपकरण का भी इस घटना का पर्दाफाश करने में सहायता ले रही है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। सुभावती की मौत की सूचना के बाद से ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। मृतका सुभावती देवी के तीन लड़के हैं गोविंद, विक्की और प्रदीप हैं जो अभी बाहर हैं।

परिवार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

महिला के तीनों बेटे हैं बाहर

मृतका सुभावती देवी के तीन लड़के हैं गोविंद, विक्की और प्रदीप हैं जो अभी बाहर हैं। घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुभासपा महिला सभा की राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुनीता राजभर ने कहा कि इस आजाद भारत में हर नागरिक को सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। एक बुजुर्ग महिला पर इस तरह का जानलेवा हमला न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि शासन-प्रशासन को खुली चुनौती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सुभावती देवी की मौत कब और कहां हुई?−
उपचार के दौरान शनिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उनकी मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: चाकू के हमले में घायल महिला का उपचार के दौरान मौत