Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDengue Outbreak Continues in Deoria Two New Patients Admitted
नहीं रुक रहा डेंगू का प्रकोप, नए दो मरीज मिले

नहीं रुक रहा डेंगू का प्रकोप, नए दो मरीज मिले

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक बलराम ने देवघर यात्रा के बाद बुखार की शिकायत की थी। वहीं, मऊ जिले का प्रियांशु भी बुखार से...

Thu, 11 Sep 2025 05:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। डेंगू का प्रकोप रुक नहीं रहा है। अस्पताल में बीमारी से पीड़ित और दो युवकों को भर्ती कराया गया है। इसमें एक गैर जनपद का है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। एलाइजा जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। मरीज मिलने पर सोर्स डिडेक्शन सहित छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के मौसम में संचारी रोगों का प्रकोप फैलता है। माह अगस्त से नवंबर तक डेंगू के फैलने की संभावना अधिक रहती है। एक दिन के बाद फिर मरीज मिल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बघौचघाट थाना क्षेत्र का एक युवक बलराम 31 केडी चौराहा पर दुकान करता है। वह एक सप्ताह पहले देवघर गया था और 30 अगस्त को वापस आ गया। इसके बाद करीब छह सितंबर से बुखार से पीड़ित हो गया। साथ ही शरीर, सिर व कभी-कभी सीने में भी दर्द हो रहा था। प्राइवेट में दवा लेने के बाद आराम मिला, लेकिन फिर बुखार हो गया। 8 सितंबर को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं मऊ जिले के मधुबन के दुबारी निवासी प्रियांशु 20 को भी भर्ती कराया गया है। बुखार से पीड़ित होने के बाद प्राइवेट में दवा लिया। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों मरीजा का इलाज चल रहा। अब तक डेंगू से पीड़ित सात मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 70 वर्षीय एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया, जबकि स्वस्थ होने पर चार को छुट्टी दे गई, जबकि दो मरीजों का उपचार चल रहा है।