Dengue Cases Decline in Deoria Only One Patient Remains डेंगू के मरीजों में कमी, एक मरीज की हुई छुट्टी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDengue Cases Decline in Deoria Only One Patient Remains

डेंगू के मरीजों में कमी, एक मरीज की हुई छुट्टी

Deoria News - देवरिया में डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले दो दिनों में कोई नया मरीज नहीं मिला। एक मरीज को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है और केवल एक मरीज का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महकमा सजग है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 8 Sep 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
डेंगू के मरीजों में कमी, एक मरीज की हुई छुट्टी

देवरिया, निज संवाददाता। डेंगू के मरीजों में कमी आई है। दो दिन में एक भी नए मरीज नहीं मिले हैं। रविवार को एक मरीज के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। वार्ड में मात्र एक मरीज का इलाज चल रा है। अब तक चार मरीज भर्ती हुए, जिसमें तीन की एलाइजा रिपोर्ट पाजीटिव आई है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। मरीज मिलने पर सोर्स डिडेक्शन सहित छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के मौसम में संचारी रोग का संक्रमण होता है। इसका संक्रमण माह अगस्त से नवंबर तक होता है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में मात्र एक मरीज अविनाश यादव 17 निवासी होलईपुर, भाटपाररानी का इलाज चल रहा है, जबिक स्वस्थ होने पर संतोष गुप्ता 23 निवासी पिपरा रामधर को डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब तक नवीन कुमार 31 निवासी शहबाजापुर बुद्धू खां व दिलीप निवासी सिसई, भोरे, गोपालगंज भी स्वस्थ होकर घर चल गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।