गाय को सताने वाले असुरों को मारना होगा:अविमुक्तेश्वरानंद
Deoria News - बरहज/सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गोविष्टि यात्रा बुधवार को जिले में रही। महेन के बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर और सोहन

बरहज/सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गोविष्टि यात्रा बुधवार को जिले में रही। महेन के बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर और सोहनाग मंदिर में पूजन अर्चन किया। कपरवार में शंकराचार्य का अनुयायियों और सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कि सरकार हमें डरा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। गाय की हम सबको रक्षा करनी है। गाय को मारना तो दूर उसका किसी भी तरह अनादर नहीं कर सकते हैं। आप चाहेंगे कि गाय की रक्षा हो तो होगी। आप चाहेंगे, तो उसकी हत्या होगी। गोमाता को सताने वाले असुर को हमें मारना है। उन्हें मारने के लिए पहली उंगली को ऊपर उठना होगा।
राज्यमाता गाय को घोषित करना है, तो उसके लिए आपको मुख्यमंत्री बनना पड़ेगा। जो मुख्यमंत्री है वो गाय की रक्षा नहीं कर पा रहे है। कहते हैं कि केंद्र उनकी नहीं सुनता है, अपने मन की करता है। ये बिल्कुल गलत बात है। उसके अंदर साहस होता, तो गोरक्षनाथ जी की ओर हाथ करके केंद्र की परवाह किए बगैर वे गोमाता को राज्य माता घोषित कर देते। देश मे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। भगवान के गले में फंदे डालकर जेसीबी से भाजपा ने खींचा। भारत का मुसलमान, ईसाई धार्मिक होता है, लेकिन भारत का हिन्दू सेकुलर हो जाता है। भाजपा को वोट दोगे तो ईवीएम मशीन में गो हत्यारों का वोट जाएगा। गाय का खून और दूध आप मिलाकर पियोगे? नहीं पियोगे न, उन्हें बहुत डराने की कोशिश की गई। चाहे कितने भी बड़े योद्धा आए उन्हें परास्त कर दिया, तो इन्हें परास्त करने के देर नहीं लगेगी। इस दौरान सपा नेता अनिल गोस्वामी, पवन तिवारी, मुरली मनोहर जायसवाल, अर्जुन सिंह, विजय रावत, सन्तोष यादव, जयशंकर तिवारी, अंशु मिश्रा,राजकुमार बारी, वशिष्ट गोस्वामी आदि मौजूद रहे।गो-रक्षा के लिए चतुरंगिणी सेना लेकर करुंगा संघर्ष-अविमुक्तेश्वरानन्दरुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गो-रक्षा के लिए चतुरंगिणी सेना लेकर संघर्ष करुंगा। जिसके लिए अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। यह बातें ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कही। वह रुद्रपुर के लक्ष्मीपुर गांव स्थिति रुद्रा रिसॉर्ट में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की धरती से तीन मई को शंखनाद के साथ गविष्ठि यात्रा का शुभारंभ किया गया है। गविष्ठि का अर्थ होता है गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध। अब गौ की रक्षा और गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। शंकराचार्य ने कहा कि गविष्ठि यात्रा प्रदेश के सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में जाएगी। जिसमें लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि आप अपना वोट गौ माता को और गौ की रक्षा करने वालों को ही दें। 81 दिन तक लगातार चलने वाली हमारी गविष्ठि यात्रा 24 जुलाई को पूरी होगी। जिस दिन लखनऊ में हम चतुरंगिणी सेना के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का आह्वान करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अवैद्यनाथ पाण्डेय, विष्णु मन्दिर रुद्रपुर के मुख्य सेवादार पुरोहित प.आदित्य पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, राम प्रताप सिंह, निर्भय सिंह, राधेश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


