मजार कमेटी ने गुंबद के बचे हिस्से को तोड़कर किया बराबर

Jan 15, 2026 10:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनी मजार को न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से तोड़ा गया। मजार कमेटी ने गुंबद के बचे हिस्से को भी तोड़कर बराबर किया। इस घटना पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाली महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। फर्जी इंद्राज बनाने वाले छह व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।

मजार कमेटी ने गुंबद के बचे हिस्से को तोड़कर किया बराबर

देवरिया, निज संवाददाता। बुलडोजर की कार्रवाई थमने के बाद बुधवार को मजार कमेटी के लोगों ने स्वयं मजार के गुंबद के बचे हुए हिस्से को तोड़ा एवं उसे मजार के छत से बराबर किया। मजार कमेटी के लोग सुबह से ही मजार के गुंबद के बचे हुए हिस्से को हैमर से तोड़ने में लग गए थे, दोपहर बाद तक उसे तोड़कर छत के बराबर किए। इस दौरान ओवरब्रिज व मजार के समीप लोगों की भीड़ लगी रही। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे सरकारी भूमि पर बने बिना मानचित्र स्वीकृति के ही सरकारी जमीन पर मजार का निर्माण कराया गया था।

मामले में विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी (एसडीएम) के कोर्ट में 9 जनवरी को सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुनाया। वहीं एएसडीएम न्यायालय ने पहले ही इस भूमि को बंजर घोषित कर दिया था। सरकारी जमीन पर बिना मानचित्र के बनाए गए इस मजार पर रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई, जो दो दिनों चली। वहीं मंगलवार को बुलडोजर की कार्रवाई थम गई। जिसके बाद मजार कमेटी को लोग खुद ही मजार से मलबा हटाने लगे। बुधवार को मजार कमेटी के लोग गुंबद के बचे हुए हिस्से को तोड़ने में जुट गए, गुंबद के बचे हुए हिस्से को तोड़कर कमेटी के लोगों ने उसे मजार के छत के बराबर किया। इस दौरान मजार के समीप लोगों की भीड़ जुटी रही, लोग टूटे हुए हिस्से को देखते हुए नजर आए। ------------------------------ मजार को लेकर टिप्पणी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार मजार के टूटने पर सोशल मीडिया पर एक महिला समेत दो लोगों ने टिप्पणी की थी। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मजार को लेकर व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। पुलिस ने बुधवार की सुबह महिला को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडिला जद्दूघुरी गांव का सेराज अंसारी पुत्र सीताबुद्दीन अंसारी ने अपनी फेसबुक आईडी से 12 जनवरी को भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। --------------------------- सदर विधायक को धमकी देने वाले युवक पर केस दर्ज मजार पर बुलडोजर की कार्रवाई होने के बाद एक युवक द्वारा सदर विधायक को धमकी देने के मामले में भटनी पुलिस ने सिंगहीडीह नोनापार निवासी राजू उर्फ अफरोज पुत्र निजामुद्दीन के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। युवक ने एक वीडियो जारी कर उसमें सदर विधायक का सिर कलम करने का कहा था। वीडियो में युवक ने विधायक की फोटो पर लाल रंग से कट का निशान भी बनाया था। पुलिस युवक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। ----------------------- फर्जी इंद्राज तैयार कराने के मामले में सदर समेत छह पर केस शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने मजार का फर्जी इंद्राज तैयार कर बंजर भूमि को मजार के नाम से कराने के मामले में पुलिस ने लेखपाल विनय सिंह की तहरीर पर सदर शाहबुद्दीन, नायब सदर इरशाद, नाजिम मुबारक अली, अख्तर वारसी, तत्कालीन कानूनगो राधेश्याम उपाध्याय, लेखपाल रामानुज सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे बने मजार की भूमि को लेकर सदर विधायक ने जून 2025 में सवाल खड़ा किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जांच कराई। जांच में पता चला कि 1993 में फर्जी इंद्राज के सहारे बंजर भूमि को मजार के नाम से कर दिया गया है। इस मामले में एएसडीएम न्यायालय में मुकदमा चला और तीन माह पहले न्यायालय ने इस जमीन को बंजर घोषित कर दिया। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। उसी क्रम में अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोट------------------------- गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित सरकारी बंजर भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध मजार को न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण को हटाया गया। अवैध मजार पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा कूटरचित तरिके से वक्फ मजार/ कब्रिस्तान का नाम दर्ज करा लिया गया था, इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर छ: व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। - संजय कुमार रेड्डी, सीओ सदर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDemolition of Illegal Mosque in Deoria Court Orders and Arrests Follow
;;
;