Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDelhi Organization Adopts 25 TB Patients Distributes Nutrition Packs
दिल्ली की संस्था ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद

दिल्ली की संस्था ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में दिल्ली की अनन्या संस्था ने शनिवार को 25 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, मरीजों को मुफ्त जांच, दवा और मासिक पौष्टिक आहार के लिए धनराशि भी दी जाती है। इससे मरीज तेजी से सेहतमंद हो रहे हैं।

Sun, 16 Nov 2025 09:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को दिल्ली की संस्था ने 25 टीबी मरीजों को गोद लिया। मरीजों को तेजी से सेहतमंद होने उनमें संस्था ने पोषण पोटली का वितरण किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी यूनिट में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश कुमार की उपस्थिति में 25 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली अनन्या स्वयंसेवी संस्थान ने दिया। क्षय रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यायल से लेकर सीएचसी,पीएचसी पर मुफ्त टीबी की जांच की जाती है। इसमें चिन्हित मरीजों को मुफ्त दवा दी जाती है तथा उन्हे दवा चलने तक मासिक पौष्टिक आहार लेने को धनराशि भी दी जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को अफसरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिया जाता है। गोद लेने वालों द्वारा उन्हे पौष्टिक आहार के रूप में पोषण पोटली दी जाती है। इससे टीबी के मरीज तेजी से सेहतमंद होते हैं। ऐसे मरीजों को गोद लेने वालों द्वारा फालोअप किया जाता है। शनिवार को दिल्ली के अन्नया संस्था द्वारा 25 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया और उनमें पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस देवेंद्र प्रताप सिंह, दौरान चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, माधांता सिंह, सुनील कुमार सिंह, उदयभान उपाध्याय, अनंत कुमार तिवारी, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।