लूट के दूसरे दिन भी दौड़ती रही पुलिस, नहीं मिली सफलता

Mar 02, 2026 08:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - रुद्रपुर में एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई, जिसमें लुटेरों ने सेल्समैन से कैश भरा बैग छीन लिया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन लूट की घटना के दूसरे दिन भी कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई हैं।

लूट के दूसरे दिन भी दौड़ती रही पुलिस, नहीं मिली सफलता

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल पंप पर लूट के दूसरे दिन भी पुलिस की पांच टीमें दौड़ती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। मुख्य मार्ग पर दिन दहाड़े लूट की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस कुछ संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर डहरौली बुजुर्ग गांव के पास साहनी फ्यूल्स के नाम से पेट्राल पंप है। जहां सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार का रहने वाला सचिन साहनी सेल्समैन का काम करता है। नित्य की भांति शनिवार को वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे दो बाइक एक साथ पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में आकर रुके।

दोनों बाइकों पर तीन तीन युवक सवार थे। जिसमें से दोनों बाइकों पर पीछे बैठे एक एक युवक उतर कर सेल्समैन में पास गए। जबकि बाइक पर बैठे युवक बाइक को चालू रखकर धीरे धीर आगे बढ़ा रहे थे। उधर सेल्समैन सचिन साहनी के पास दोनों युवक पहुंचते हैं जिसमें से एक युवक उसका कैश वाला बैग छिनने लगता है जबकि दूसरा उसके ऊपर तमंचा लगा देता है। सेल्समैन सचिन शोर मचाता है लेकिन तब तक दोनों युवक उसका रुपए सहित बैग लेकर भाग कर बाइक पर बैठ जाते हैं। बदमाश इतने मनबढ़ और निडर थे कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए युवकों के सामने ही लूट का अंजाम देकर भाग निकले। दिन दहाड़े पेट्राल पंप पर लूट की सूचना मिलते ही सीओ हरि राम यादव, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एकौना पुलिस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के साथ ही अन्य स्थानों पर भी लगे कैमरों के फुटेज को खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में पूरी रात पुलिस की टीमें भाग दौड़ करती रही। लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो सका है। हालांकि कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ रही है। पेट्रोल पंप पर हुए लूट की घटना की का पर्दाफास करने और बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जिसमें रुद्रपुर कोतवाली की दो टीम, एकौना थाने की एक टीम के साथ ही एक टीम एसओजी और एक टीम सर्विलांस की लगी हुई है। बहुत जल्द लूट का पर्दाफास करते हुए सभी बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। हरि राम यादव सीओ, रुद्रपुर, देवरिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।